Edited By Manisha rana, Updated: 14 May, 2026 10:57 AM

हरियाणा सरकार ने अत्यधिक जलभराव से खराब हुए हिसार-मंगाली-स्याहड़वा सड़क मार्ग की विशेष मुरम्मत को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने अत्यधिक जलभराव से खराब हुए हिसार-मंगाली-स्याहड़वा सड़क मार्ग की विशेष मुरम्मत को स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि इस सड़क मार्ग की विशेष मुरम्मत के लिए 3 करोड़ 9 लाख से 24 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है।
गत वर्ष हुई अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण यह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे इस मार्ग से जुड़े अनेक गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता था। अब इस सड़क मार्ग की विशेष मुरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सड़क के सुधरने से हिसार क्षेत्र के आसपास के गांवों की कनैक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों का सफर अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगा।
उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग की विशेष मुरम्मत के लिए मैंटेनेंस पॉलिसी और डी.एल.पी. की शर्तों में भी छूट दी गई है ताकि कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को बेहतर सड़ क सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में किसी प्रकार की बाधा न आए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)