शादी का झांसा देकर महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 14 Apr, 2023 06:51 PM

hisar female player rape illegal abortion obscene video marriage fraud

हरियाणा में एक महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला खिलाड़ी गर्भवती हुई तो आरोपी ने होटल में बुलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा में एक महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला खिलाड़ी गर्भवती हुई तो आरोपी ने होटल में बुलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। हिसार में जब महिला खिलाड़ी ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी द्वारा महिला खिलाड़ी का अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित महिला खिलाड़ी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने 313, 328, 34, 343, 376(2)(n), 506 IPC 1860, 66 ई के तहत विनोद, मंजीत और 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर आरोपी ने किया दुष्कर्म

महिला खिलाड़ी ने बताया कि वह खिलाड़ी है और अपने गांव की स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रैक्टिस करने जाती थी। वहां पर करीब 2 साल पहले उसकी जान पहचान बरवाला के गांव पनिहारी निवासी विनोद से हुई। इसके बाद दोनों आपस में फोन पर बात करने लगे। 24 सिंतबर 2021 को विनोद ने फोन करके उसे बरवाला बुलाया। विनोद उसे एक होटल में ले गया। कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया। फिर उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील विडियो बनाई। पीड़िता ने बताया कि जब होश आया तो जबरदस्ती होने का एहसास हुआ। इसके बाद विनोद ने उसको अश्लील वीडियो दिखाया, जिसमें वह उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। विनोद को वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। पीड़िता के मुताबिक वह विनोद की शादी करने की बातों में आ गई। इसके बाद वह उसके साथ लगातार गलत काम करने लगा।

जबरिया खिला दी गर्भपात की दवा

इस दौरान अक्टूबर 2022 में वह गर्भवती हो गई तो विनोद को बताया कि वह तुम्हारे बच्चे कि मां बनने वाली है। तुम मेरे साथ जल्दी से शादी कर लो, तो उसने आश्वासन दिया कि शादी तो जरूर करेंगे, लेकिन पहले इस बच्चे को गिरा दो। पीड़िता ने बताया कि उसने ऐसा करने के लिए मना किया तो उसने मुझे जबरदस्ती बच्चा गिराने की दवाई दी, जिससे बच्चा नहीं गिरा।

होटल में बुलाकर जबरजस्ती कराया गर्भपात

इसके बाद 4 जनवरी 2023 को विनोद ने उसे हांसी बुलाया और क्लिनिक में अल्ट्रासाउंड करवाया। महिला खिलाड़ी ने बताया कि विनोद के कहने पर वह 9 जनवरी 2023 को वह डाबड़ा चौक के पास एक होटल में गई। जहां भाटला गांव का मंजीत मिला। पीड़िता के अनुसार थोड़ी देर बाद मंजीत 2 डॉक्टर को लेकर आया। जिसमें एक महिला डॉक्टर भी थी। इसके बाद तीनों ने मुझे पकड़कर मेरी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती अबॉर्शन कर दिया। इसके बाद विनोद ने उसको होटल में 3 दिन तक रखा। फिर विनोद ने उसको जहाज पुल के पास छोड़ दिया। जहां से वह ऑटो में बैठकर घर चली गई। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने विनोद को शादी के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। और अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!