हरियाणा में गर्मी ने किया हाल बेहाल, आज से 2 दिन Heatwave का अलर्ट...ये जिला रहा सबसे गर्म

Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2025 08:53 AM

heatwave alert in haryana for 2 days from today

हरियाणा तेज तपिश से तप रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा में दो दिन यानि आज और कल के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा तेज तपिश से तप रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा में दो दिन यानि आज और कल के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में लू चलेंगी। मौसम विभाग ने लू को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। बता दें कि सूबे का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। 

हरियाणा के अधिकतम तापमान की बात करें तो सोमवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। वहीं सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जिसका तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा प्रदेश के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला हिसार में दर्ज की गई। जिसके बाद हिसार का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट मेवात में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। 

इस मौसम प्रणाली से झुलसाने वाली गर्मी के स्थान पर उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। नौतपा की शुरुआत भी 25 मई से शुरू हो रही है परन्तु आने वाले दिनों में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। नौतपा से पहले ही सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!