हरियाणा में हेड कांस्टेबल की मौत, दिन में घर जाने के लिए तैयार किया था बैग... रात चली गई जान

Edited By Isha, Updated: 18 Dec, 2024 05:21 PM

head constable dies in haryana had packed his bag to go home

सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हेड कांस्टेबल क्वार्टर में मृत पाया गया। उनके साथी उन्हें इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फरीदाबाद: सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हेड कांस्टेबल क्वार्टर में मृत पाया गया। उनके साथी उन्हें इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। थाना सेक्टर-31 के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विनोद कुमार को सोमवार की सुबह उनके साथियों ने क्वार्टर में बेहोशी के हालत में बेड पर पड़ा था। साथियों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन विनोद कुमार उठे नहीं। 

इसके बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। इस बारे में मृतक के परिजनों से भी बात की है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को करीब 11 बजे तक विनोद कुमार की घरवालों से फोन पर बात हुई थी। वह कह रहे थे कि सोमवार को वह घर आएंगे। इसके लिए उन्होंने अपना सामान भी पैक किया था। परिजनों का कहना है कि रात करीब 12:30 बजे विनोद कुमार को फिर से फोन किया तो फिर उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया। इसके बाद उनके पास सुबह फोन आया कि विनोद कुमार को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उन्हें मृत बताया गया है।

 परिजनों के मुताबिक, विनोद कुमार 2014 में आर्मी से रिटायर हुए थे। इसके बाद वर्ष 2016-17 में उन्हें हरियाणा पुलिस में नौकरी मिल गई। उनकी तैनाती फरीदाबाद पुलिस लाइन में हुई थी। यहां वह ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे और क्वार्टर में अकेले ही रहते थे। विनोद कुमार के 2 बेटे हैं। एक बेटा आर्मी में है, तो दूसरा बेटा मेडिकल स्टोर चलाता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!