कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं हरियाणवी, पढ़ें मौसम को लेकर बड़ी Update

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Dec, 2024 10:29 AM

haryanvi people should get ready for the harsh cold

हरियाणा में ठंड बढ़ने वाली है। अब दिन के समय भी लोगों को ठंड से सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में धुंध और बादल छाए रहने की संभावना है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड बढ़ने वाली है। अब दिन के समय भी लोगों को ठंड से सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में धुंध और बादल छाए रहने की संभावना है। धुंध को लेकर मौसम विभाग ने 15 जिलों में पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार को हिसार में तापमान 6 डिग्री तो सोनीपत में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में अगले दो दिनों में रात के तापमान में चढ़ाव देखने को मिलेगा। दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। 

जानें कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

अगर आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल नवंबर के अंत तक हल्की बारिश हुई थी। बारिश के कारण दिसंबर के पहले सप्ताह में कोहरा छाने के साथ पाला जम गया था, हालांकि इस साल ऐसा कुछ नहीं है। अगले हफ्ते तक हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

हरियाणा का एक्यूआई अभी काफी सुधरा है। हर जिले का एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया है। बात अगर शुक्रवार सुबह की करें तो अंबाला का एक्यूआई 158, भिवानी का एक्यूआई 113, चरखी दादरी का एक्यूआई 101, फरीदाबाद का एक्यूआई 111, गुरुग्राम का एक्यूआई 149, हिसार का एक्यूआई 128, जींद का एक्यूआई 127, कुरुक्षेत्र का एक्यूआई 101, पलवल का एक्यूआई 60, रोहतक का एक्यूआई 118 दर्ज किया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!