Ahmedabad Plane Crash: गुजरात विमान हादसे में हरियाणा की महिला की मौत, लंदन में बेटी से जा रही थी मिलने...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Jun, 2025 09:54 PM

haryana woman dies in ahmedabad plane crash

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में हरियाणा की एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला अपनी बेटी से लंदन मिलने जा रही थी...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कुरुक्षेत्र जिले की एक महिला की मौत हो गई। 55 वर्षीय अंजु शर्मा गांव रामशरण माजरा की रहने वाली थीं। फिलहाल वह गुजरात के वड़ोदरा में रह रही थीं। वह अपनी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने के लिए लंदन जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अहमदाबाद के लिए रवाना हो गये है।

बता दें कि गुरुवार गुजरात के अहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लेन में 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल 1 व्यक्ति के बचने की बात सामने आई है। जिसमें बाकि 241 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!