Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर मौसम में बदलाव, इस दिन तक मिलेगी गर्मी से राहत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Apr, 2025 08:05 PM

haryana weather temperature change in haryana update

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। गुरुवार दोपहर बाद से प्रदेशभर के कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं कई जिलों में तेज हवाएं भी चली, जिससे तापमान में भी गिरावट हुई।

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। गुरुवार दोपहर बाद से प्रदेशभर के कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं कई जिलों में तेज हवाएं भी चली, जिससे तापमान में भी गिरावट हुई। इधर, मौसम विभाग ने इस बदलाव की संभावना पहले ही जताई हुई थी।  

वहीं, हरियाणा में मौसम साफ होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 2 अप्रैल को प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। जहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के तापमान की बात करें तो 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के 9 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़  ने बताया कि हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने और बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!