42 वर्ष में भी बला की खूबसूरत हैं हरियाणा की शिवानी, क्वीन ऑफ वर्ल्ड प्रतियोगिता में रचा इतिहास

Edited By Saurabh Pal, Updated: 27 Oct, 2023 04:17 PM

haryana s shivani created history in queen of world competition

क्वीन ऑफ वर्ल्ड इंडिया में टॉप तीन में रही बांगर की बेटी शिवानी राणा का उचाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया...

उचाना(प्रदीप श्योकंद): क्वीन ऑफ वर्ल्ड इंडिया में टॉप तीन में रही बांगर की बेटी शिवानी राणा का उचाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मोहनगढ़ छापड़ा गांव निवासी शिवानी राणा आज शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना में पहुंची। यहां पहुंचने पर उनका विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। क्वीन ऑफ वर्ल्ड इंडिया प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं, शिवानी  ने अपने सपने को दो महीनों में पूरा किया है। 14 से 19 अक्टूबर तक जयपुर और दिल्ली में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अब शिवानी नेशनल प्रतियोगिता में इंडिया की तरफ से भाग लेंगी। ये प्रतियोगिता यूके में आयोजित होगी।

PunjabKesari

शिवानी मोहनगढ़ छापड़ा के डॉ. नफे सिंह खटकड़ की इकलौती बेटी है, जो शादी के बाद से ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। वो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारत आई हैं। शिवानी राणा ने बताया कि दिल्ली के तारकटोरा स्टेडियम में ये प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में यूके, ऑस्ट्रेलिया, दुबई के अलावा भारत देश के विभिन्न जगहों से प्रतिभागी शामिल हुए। कुल 65 प्रतिभागी फाइनल मुकाबले में शामिल हुए। 

PunjabKesari

शिवानी राणा ने बताया कि वो मिस वर्ल्ड रहीं सुमिष्ता सेन से प्रभावित रहीं हैं। वो चाहती थीं कि उनके नाम से उनके माता-पिता जाना जाए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मात्र दो महीने का समय मिला, लेकिन कड़ी मेहनत करके तीसरे स्थान पर वो पहुंच गईं। अब यूके में होने वाली इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आना उसका लक्ष्य रहेगा।

वहीं शिवानी का कहना है कि विदेशों के मुकाबले भारत में महिलाओं को आजादी कम है। विशेषकर हरियाणा में महिला चाहे अनपढ़ हो या पढ़ी लिखी वो चारदीवारी तक सीमित रह जाती है। जो सपने महिला देखती है उसे वो पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ परिवार का सपोर्ट चहिए होता है। शिवनी ने कहा कि सबसे पहले महिला को खुद के अंदर आत्मविश्वास पैदा करना चाहिए। 42 साल की उम्र होने के बाद भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान डॉ. नफे सिंह खटकड़ और  पूनम खटकड़ ने कहा कि हमें बेटी पर गर्व है। क्वीन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता को लेकर वो आस्ट्रेलिया से आईं हैं। यहां पर तीसरा स्थान प्राप्त कर बांगर का नाम रोशन किया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!