खेलो इंडिया में हरियाणा का "धाकड़" प्रदर्शन, 137 मेडल के साथ पहले स्थान पर प्रदेश

Edited By Vivek Rai, Updated: 13 Jun, 2022 07:37 PM

haryana s dhakad performance in khelo india state ranked first

हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के लिए सबसे अधिक 137 मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया है। हरियाणा ने 53 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 ब्रॉज जीतकर प्रदेश को मेडल टैली में सबसे ऊपर स्थान दिलाया है। हरियाणा के बाद 125 मेडल के साथ...

पंचकूला: 10 दिन तक चले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के लिए सबसे अधिक 137 मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया है। हरियाणा ने 53 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 ब्रॉज जीतकर प्रदेश को मेडल टैली में सबसे ऊपर स्थान दिलाया है। हरियाणा के बाद 125 मेडल के साथ महाराष्ट्र दूसरे और 67 मेडल के साथ कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा।

PunjabKesari

खेलों इंडिया के अंतिम दिन बॉक्सिंग में लगे गोल्डन पंच

PunjabKesari

खेलो इंडिया गेम्स के आखिरी दिन भी मेज़बान हरियाणा ने जमकर धूम मचाई। हरियाणा के बॉक्सरों ने जमकर गोल्डन पंच लगाए। जिसकी बदौलत बॉक्सिंग में हरियाणा की झोली में 10 गोल्ड शामिल हुए। इन 10 गोल्ड मेडल में से 6 लड़कियों ने तो वहीं और लड़कों ने भी 4 गोल्ड मेडल जीते।

स्वर्ण पदकों के अर्धशतक से मेज़बान हरियाणा बना चैंपियन 

पहले ही दिन से पदक तालिका में शीर्ष पर रहने वाले हरियाणा ने कुल 53 गोल्ड मेडल जीत कर सबको पीछे छोड दिया। कुश्ती में सबसे अधिक 38 पदक  जीत कर हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि प्रदेश के खिलाड़ियों की कोई सीमा नहीं है। कुश्ती में हरियाणा को 16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 कांस्य पदक मिले हैं। इसी के साथ बॉक्सिंग में 10 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 कांस्य पदक के साथ हरियाणा ने 15 मेडल अर्जित किए। एथलेटिक्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 कांस्य पदक झटके।

PunjabKesari

 इसी के साथ प्रदेश को स्विमिंग और वेटलिफ्टिंग में 4-4 गोल्ड मिले हैं। स्विमिंग में 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक के साथ ही वेटलिफ्टिंग में भी हरियाणा ने 2 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीता। जूडो में 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 कांस्य के साथ शूटिंग में भी हरियाणा ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक जीते। साइक्लिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 2 और हैंडबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी में 1-1 गोल्ड मेडल जीता

नए पारंपरिक खेलों में हरियाणा ने 2 गोल्ड के साथ जीते 14 मेडल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में इस बार पांच पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया था। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल है। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट्स हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए खेल हैं। पहली बार खेलो इंडिया का हिस्सा रहे इन पारंपरिक गेम्स में भी हरियाणा ने एक अच्छी शुरुआत करते हुए भविष्य के लिए संभावनाओं के द्वार खोल दिए। योगासन में 1 गोल्ड और 5 कांस्य के साथ ही हरियाणा ने गतका में भी 1 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते। थांग ता में भी प्रदेश को 1 सिल्वर और 3 कांस्य मेडल हासिल हुआ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!