हरकत में आया हरियाणा रोडवेज प्रशासन, आरोपी परिचालक को तुरंत प्रभाव से निलंबित (VIDEO)

Edited By Naveen Dalal, Updated: 17 Jun, 2019 08:09 PM

भिवानी के तोशाम सब डिपो से चण्डीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज के परिचालक की एक महिला सवारी के साथ अश्लील वीडियो...

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी के तोशाम सब डिपो से चण्डीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज के परिचालक की एक महिला सवारी के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विभाग के आला अधिकारी हरकत में आ गए और उक्त परिचालक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं आरोपी परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। दरअसल मामला रविवार का बताया जा रहा है।

PunjabKesari, Roadways, Administration

जानकारी के अनुसार तोशाम सब डिपो से रोजाना की तरह रविवार को भी सुबह 7 बजे चण्डीगढ़ के लिए सवारियों से भर बस वाया हिसार होते हुए रवाना हुई थी। इस बस के परिचालक की एक महिला सवारी के साथ अश्लील हरकत करने की चार विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बस में भीड़ ज्यादा होने के कारण परिचालक बस में एक महिला सवारी की सीट के पास खड़ा  है और अश्लील हरकत कर रहा है।

PunjabKesari, Roadways, Administration

इस वीडियो में महिला नींद में दिखाई दे रही है। ऐसी आधे से एक मिनट की चार विडियो वायरल हुई हैं। जब ये विडियो रोडवेज के आला अधिकारियों के संज्ञान में आई तो उन्होंने तुरंत परिचालक राजेश को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभाग ने इस मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह परिचालक दो दिन पहले ही रेवाड़ी से तबादला करवाकर तोशाम सब डिपो आया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!