Haryana: घर से आ रही थी बदबू, पुलिस को बुलाकर मकान खोला... सामने का नजारा देख सब हैरान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 12 Sep, 2025 01:59 PM

haryana news son killed his mother with sharp weapon in jhajjar

झज्जर के गांव बेरी में अज्ञात कारणों के चलते बुजुर्ग महिला की गर्दन पर तेजधार ह​थियार से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : जिले के गांव बेरी में अज्ञात कारणों के चलते बुजुर्ग महिला की गर्दन पर तेजधार ह​थियार से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान पाना हिंदयान बेरी निवासी कृष्ण 63 के रूप में हुई है। 

बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार, शहर चौकी प्रभारी सतबीर सिंह और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए। बुजुर्ग महिला की हत्या क्यों और किसने की है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घर में मां-बेटा रहते थे। 

बेरी थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पाना हिंदयान में एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी और आसपास के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिला पिछले दो दिनों से दिखाई नहीं दे रही है। परिजनों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करवाते हुए मकान को खोला गया तो अंदर कमरे में जमीन बुजुर्ग महिला लहूलुहान पड़ी हुई थी और गर्दन पर तेजधार ह​थियार से वार किया हुआ था। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी। बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में ​भिजवा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!