राठी दंपति ने थामा भाजपा का दामन, दीपेन्द्र से मतभेद के चलते कल ही छोड़ी थी कांग्रेस पार्टी

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2020 12:53 PM

haryana news rathi couple will join bjp

हरियाणा कांग्रेस को छोड़ने वाली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीना राठी व किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल राठी आज भाजपा का दामन थामेगें।सूत्रों के अनुसार आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभा

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा कांग्रेस को छोड़ने वाली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीना राठी व किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल राठी आज भाजपा का दामन थाम लिया । आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में उन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया। 

गौर रहे कि पार्टी छोड़ने के पीछे इनका राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा से आपसी मतभेद बताया जा रहा है। इस्तीफे देते राठी दंपत्ति ने कहा कि नॉमीनेट करने के बाद भी नगर परिषद चैयरपर्सन ने वार्ड का काम नहीं किया। वहीं आरोप लगाते हुए राठी दंपत्ति ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है और चापलूसों को सम्मान मिलता है। कहा कि हुड्डा साहब ने हमसे परिवार की तरह काम लिया लेकिन सम्मान देने के समय प्राथमिकता दूसरों को मिलती है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर भी नेताओं का अस्पष्ट रवैये रहा, जो नाराजगी की वजह है। वहीं सतपाल राठी ने यह भी कहा कि दीपेंदर हुडा से मतभेद हो गए हैं क्योंकि वे वर्कर के कार्य को सम्मान नहीं देते।

PunjabKesari
बता दें राठी दंपत्ति ने दीपेंदर हुड्डा के चुनाव में पूरा जोर लगाया था, कई सभाएं भी करवाई। लगातार दूसरी बार नीना राठी नगर परिषद बोर्ड की सदस्य भी बनी। नीना राठी चार साल पहले नगर परिषद चैयरपर्सन के पद के लिए कांग्रेस की सबसे मजबूत उम्मीदवार थी, लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी के चलते नगर परिषद चैयरपर्सन की दावेदारी शीला राठी को मिल गई और दीपेंदर हुडा के वोट और टॉस से शीला राठी चेयरपर्सन बन गई।

विधानसभा के लिए भी नीना राठी और सतपाल राठी की दावेदारी थी लेकिन टिकट राजेन्द्र जून को मिली जिसके बाद दोनों को मनाने के लिए खुद भूपेंद्र और दीपेंदर हुडा को आना पड़ा था। महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए नीना राठी ने प्रदेश भर में महिला कांग्रेस की यात्रा निकलवाने में अहम भूमिका अदा की। लेकिन लगातार कांग्रेस के लिए काम और जमकर खर्च करने के बावजूद हुडा खेमे से सम्मान मिलने में कोताही नजर आती रही।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!