बड़ी खबर: कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद्द

Edited By Isha, Updated: 30 Jan, 2021 03:39 PM

haryana news pradeep chaudhary assembly membership canceled

हरियाणा के कालका के कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके बाद शनिवार से कालका सीट खाली घोषित कर प्रदीप चौधरी को अयोग्य घोषित कर दिया गया। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के कालका के कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके बाद शनिवार से कालका सीट खाली घोषित कर प्रदीप चौधरी को अयोग्य घोषित कर दिया गया। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। कि प्रदीप चौधरी को हिमाचल में नालागढ़ की कोर्ट  ने दोषी करार देकर तीन साल कारवास की सजा दी है। सुप्रीम कोर्ट निर्देशानुसार कोर्ट से दोषी घोषित सांसद/विधायक को कोई राहत नहीं दी जा सकती।

हिमाचल प्रदेश  की एक निचली अदालत (न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट) ने हरियाणा के कालका विधानसभा हलके से कांग्रेस पार्टी के मौजूदा विधायक प्रदीप चौधरी सहित कुल 15 आरोपियों  को दस वर्ष पुराने एक क्रिमिनल मामले में दोषी घोषित कर तीन वर्षों की सजा दी गयी है।  गौर रहे कि ये मामला साढ़े 9 साल पुराना है, जब एक युवक की मौत के बाद रोषस्वरूप रोड जाम किया गया था। रास्ता रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला थाने में दर्ज हुआ था।
PunjabKesari
ये था पूरा मामला
31 मई 2011 को थाना बरोटीवाना में ट्रैफिक चैकिंग के दौरान सुना सिंह निवासी पप्सोहा पुलिस को देखकर बचने की कोशिश में दौरान बिजली ट्रांसफार्मर की तारों की चपेट में आ गया था। उसकी इलाज के दौरान चंडीगढ़ PGI में मौत हो गई थी तो इसके बाद परिजन और अन्य लोगों ने लाश को लेकर बद्दी रेड लाइट चौक पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस के ऊपर हमला कर दिया गया था और हमले में कई पुलिस कर्मचारी जख्मी हो गए थे। पुलिस की सरकारी बद्दी पुलिस थाने की सरकारी गाड़ी भी फूंक दी गई थी।

13 जून 2011 को बद्दी थाने में रास्ता रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ था। सहायक जिला न्यायवादी गौरव अग्रिहोत्री ने बताया कि गुरुवार को इस मामले में नालागढ़ की जितेंदर कुमार की अदालत ने 15 लोगों को दोषी माना है। इनमें हरियाणा के पंचकूला जिले में कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी के अलावा 14 और लोग शामिल हैं। कोर्ट ने सभी को 3-3 साल की कैद और 85-85 हजार जुर्माने की सजा फैसला सुनाया है।

प्रदीप चौधरी ने कही ये बात
विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर प्रदीप चौधरी ने कहा कि स्पीकर साहब ने जो भी किया है कानून के तहत ही किया होगा लेकिन वे भी इस सम्बन्ध में कानूनी विचार-विमर्श कर देखेंगे आगे क्या करना है|

PunjabKesari

अब दो जगह होंगे उपचुनाव
कालका के विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद्द हो जाने के बाद अब हरियाणा में दो जगह उपचुनाव होंगे| बतादें कि अभय चौटाला ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है|

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!