भविष्य में कभी एक नहीं होगा चौटाला परिवार... अभय चौटाला ने नम आंखों से किया बड़ा ऐलान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Oct, 2025 06:21 PM

haryana news abhay chautala made statement about chautala family unity

रोहतक में इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आज बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर चौटाला परिवार अब एक नहीं होगा।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक में इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आज बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर चौटाला परिवार अब एक नहीं होगा। यहां तक की उन्होंने तो यह भी कह दिया कि पत्रकार इस बारे में अब उनसे कोई सवाल भी ना पूछे। यह बात कहते हुए उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

सीएम के जापान दौरे पर किया कटाक्ष

दरअसल, अभय सिंह चौटाला आज रोहतक में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री के जापान के दौरे को लेकर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान बर्बाद हो चुका है और ऐसे में मुख्यमंत्री को यात्राएं सूझ रही हैं। उनकी यात्रा से कोई फायदा नहीं होने वाला और जापान से कोई भी निवेश हरियाणा में नहीं आएगा।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आजकल चौटाला और देवीलाल परिवार के एक होने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर बहुत चल रही है। इसलिए वह अपने कार्यकर्ताओं से यह पूछना चाहते हैं कि क्या चौधरी देवीलाल की पीठ में छुरा घोपने वाले रणजीत चौटाला को वह अपना नेता मान ले या फिर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोपने वाले और आईएनएलडी की आने वाली सत्ता का खेल बिगड़ने वालों के साथ मिल जाए। जिसे कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर मना कर दिया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के दम पर अकेले ही इन लोगों का कुनबा बढ़ाएंगे और आने वाली सत्ता एनएलडी पार्टी की होगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!