हरियाणा से दिल्ली यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सवा घंटे में पूरा होगा सफर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Jan, 2025 12:54 PM

haryana new highway nh 352a haryana to delhi will take a quarter hour

हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के जिला जींद से राजधानी दिल्ली तक की दूरी अब जल्द ही कम हो जाएगी। एनएच-352A नाम के एक नए हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

डेस्कः हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के जिला जींद से राजधानी दिल्ली तक की दूरी अब जल्द ही कम हो जाएगी। एनएच-352A नाम के एक नए हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह हाईवे बन जाने के बाद दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा। हाईवे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। जानिए कब तक इस पर गाड़ियां रफ्तार भर सकेंगी?

1380 करोड़ रुपये लागत

यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होता है, जो सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक पहुंचेगा। हाईवे का निर्माण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसकी कुल लागत  1380 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हाईवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली आने वाले लोगों को होगा। यह जींद से दिल्ली तक का सफर आसान कर देगा।

किन जिलों को होगा फायदा?

यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होगा और सोनीपत, गोहाना से होते हुए जींद तक पहुंचेगा। इस नए मार्ग से न सिर्फ जींद और दिल्ली के बीच का सफर आसान होगा। बता दें वर्तमान में जींद से दिल्ली जाने के लिए गोहाना, सोनीपत या फिर रोहतक के रास्ता लेना पड़ता है, जो काफी लंबा पड़ता है। इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली पहुंचने में केवल सवा घंटे का समय लगेगा।

ढाई घंटे कम समय में होगा चंडीगढ़-दिल्ली का सफर

अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना किनारे एक नया हाईवे और बनेगा। इस हाईवे पर सफर करने से चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने में ढाई घंटे कम लगेंगे। इसके अलावा इसके निर्माण से जीटी रोड पर ट्रैफिक भी कम होगा। नए हाईवे से दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का सफर आसान हो जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!