शिक्षामंत्री के भाई का बिजली कनैक्शन कटा, 12 हजार है बकाया

Edited By Updated: 08 Apr, 2017 08:47 AM

haryana kalka power connection ram bilas sharma roshan sharma

कालका हाउसिंग बोर्ड कालोनी के साथ लगती शर्मा कालोनी विकास विहार स्थित शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के भाई रोशन शर्मा के मकान का बिजली बिल न भरने

कालका(रूपेन्द्र):कालका हाउसिंग बोर्ड कालोनी के साथ लगती शर्मा कालोनी विकास विहार स्थित शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के भाई रोशन शर्मा के मकान का बिजली बिल न भरने पर कनैक्शन काट दिया है। जिससे एक बार पुन: रोशन शर्मा सुर्खियों में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार आला अधिकारियों ने कालका बिजली अधिकारियों पर कनैक्शन जोड़ने का दबाव डाला गया लेकिन स्थानीय अधिकारी बिना बिल भरे कनैक्शन जोड़ने से इंकार कर दिया। इस विषय में रोशन शर्मा ने बताया कि उनका परिवार कालका अपने मकान में नहीं रहता वे यहां बने श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कभी-कभी यहां आते हैं। 

उन्होंने बताया उन्हें आज ही बिल न भरे होने के विषय में पता चला, पहले पता होता तो बिल भरवा देते। लेकिन अब बिल भरवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी पर कोई दबाव नहीं डाला वे गत कई वर्षों से कालका और गांव बाड़ गोदाम स्थित प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लगातार आते-जाते रहते हैं वे राजनीतिक गतिविधियों में भी भाग नहीं लेते। उधर कालका बिजली उपमंडल अधिकारी रविन्द्र सिंह ने पूछने पर बताया कि रोशन शर्मा के मकान का गत वर्ष से लगभग 12 हजार रुपए का बिल नहीं भरा गया है इसलिए मकान का बिजली कनैक्शन काटा गया है बिल भरने के बाद ही कनैक्शन लगेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!