आढ़तियों के नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार, नायब कैबिनेट ने 3 करोड़ से अधिक की राशि की मंजूर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Feb, 2025 06:16 PM

haryana government will compensate losses of agents during rabi season

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खासतौर पर अरबी की खरीद सीजन 2024-25 में हुए नुकसान की भरपाई, पंचायत भूमि पर बने मकानों के मालिकाना हक और भूमि बिक्री से जुड़े नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कईं अहम फैसलों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बजट सत्र की तारीख पर फैसला लेने के लिए मंत्रिमंडल की ओर से मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया, जिसमें वह सभी की सुविधाओं को देखते हुए तारीख तय कर सकते हैं। हरियाणा सरकार ने अपनी मंत्रिमंडल बैठक में किसानों, आढ़तियों और पंचायत भूमि पर बसे लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खासतौर पर अरबी की खरीद सीजन 2024-25 में हुए नुकसान की भरपाई, पंचायत भूमि पर बने मकानों के मालिकाना हक और भूमि बिक्री से जुड़े नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।

“आढ़तियों के लिए 3 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर”

बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि रबी खरीद सीजन 2024-25 के दौरान आढ़तियों ने नमी के कारण खरीद में नुकसान होने की बात कही थी। इस पर सरकार ने उन्हें राहत देते हुए आढ़तियों के नुकसान की भरपाई के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि जारी करने का फैसला लिया है। यह सहायता राशि आढ़तियों को वित्तीय संबल प्रदान करने और उनके हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से दी जाएगी।

“2004 के कलेक्टर रेट पर खरीद सकेंगे जमीन”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में विलेज कॉमन लैंड रेगुलेशन एक्ट-1961 में संशोधन को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब 20 वर्ष या उससे अधिक समय से पंचायत भूमि पर रह रहे लोगों को उस जमीन का मालिकाना हक मिल सकेगा। इस फैसले के बाद 20 वर्ष या उससे अधिक समय से पंचायती जमीन पर रह रहे लोग कलेक्टर रेट पर उस जमीन के मालिक बन पाएंगे। इसमें सरकार की ओर से एक फैसला और लिया गया है कि ऐसे व्यक्ति को मौजूदा कलेक्टर रेट की बजाए 2004 के कलेक्टर रेट पर वह जमीन दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से पंजाब विभाग के डायरेक्टर को अधिकृत किया गया है। वर्षों से पंचायती भूमि पर बसे व्यक्ति इस फैसले के बाद 500 वर्ग गज तक की भूमि अपने नाम करवाकर उसका मालिक बन सकता है। 

“अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता”

अनिल विज की नाराजगी मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता है, कोई नाराजगी नहीं है। सभी अधिकारी बात मानते हैं। विधायकों की बात भी मानते हैं। तीन गुना गति से विकास हो रहा है।“

“केंद्रीय बजट में 11 गुणा बढ़ी हरियाणा के लिए राशि”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के विकास को नई गति प्रदान करेगा और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बजट समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने के लिए तैयार किया गया है। बजट के प्रावधानों से हरियाणा को भी लाभ होगा, जो राज्य की निरंतर प्रगति और विकास में सहायता करेगा। बजट को विकसित भारत के लिए एक मजबूत आधार बताते हुए, सीएम सैनी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों को और सशक्त करेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन चार समूहों को विकसित भारत के स्तंभ के रूप में पहचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की प्रतिबद्धता के साथ, यह बजट उस दृष्टि को साकार करने की दिशा में प्रगति को काफी तेज करेगा। सीएम सैनी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बजट में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं। किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, कम कृषि उत्पादकता वाले 100 जिलों को धन धन्य कृषि योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एक कृषि आधारित राज्य है, इसलिए इस बजट से राज्य को काफी लाभ होगा। उन्होंने इसे किसानों के जीवन स्तर में सुधार और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके अलावा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के लिए ऋण गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे छोटे उद्योगों को अधिक समर्थन मिलेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2009 से 2014 तक केंद्रीय बजट में हरियाणा को मिले 315 करोड़ रुपए से इस बार के बजट में 11 गुणा ज्यादा हरियाणा के लिए प्रावधान किया गया है। हरियाणा में 823 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का काम हुआ पूरा है। हरियाणा के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। हरियाणा में रेल के लिए 3416 करोड़ का बजट रखा गया है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने पूरे हरियाणा में रेलवे का जाल बिछाया है।

“निंदा करना विपक्ष की मजबूरी”

विपक्ष की ओर से केंद्रीय बजट को दिशाहीन बताए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग के उत्थान का सशक्त माध्यम झलकता है। परंतु निंदा करना विपक्ष की मजबूरी है। अपनी राजनीति को जिंदा रखने के लिए विपक्ष सरकार के हर काम की निंदा करता है। उन्होंने विपक्ष को सुझाव देते हुए एक सीमा तक ही निंदा करने की सलाह दे डाली।

“निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार”

निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार और भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। चुनव आयोग जब चाहे चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!