हरियाणा चुनाव: आखिरी दिन कुल 1846 नामांकन पत्र हुए दाखिल, जानिए आपके हलके में कितने

Edited By Shivam, Updated: 04 Oct, 2019 11:44 PM

haryana election 1846 nomination papers were filed on the last day

हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया के अंतिम दिन हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों से 1263 नामांकन पत्र भरे गए हैं। पांच दिन चली नामांकन प्रक्रिया में 90 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1846 नामांकन पत्र भरे...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया के अंतिम दिन हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों से 1263 नामांकन पत्र भरे गए हैं। पांच दिन चली नामांकन प्रक्रिया में 90 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1846 नामांकन पत्र भरे गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्तूबर, 2019 को की जाएगी और 7 अक्तूबर, 2019 तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए 90 विधानसभा सीटों पर कुल नामांकनों के बारे में बताया।

जिला रोहतक में अंतिम दिन 62 नामांकन पत्र, कुल 90 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिनमें महम से कुल 33, गढ़ी सांपला किलोई से कुल 18, रोहतक विधानसभा क्षेत्र से कुल 20, कलानौर से कुल 19 नामांकन दाखिल किए गए।

महेन्द्रगढ़ जिला में अंतिम दिन 34 नामांकन पत्र और कुल 72 नामांकन भरे गए हैं। अटेली से 19, महेन्द्रगढ़ विधानसभा से कुल 25, नारनौल विधानसभा से कुल 17, नांगल चौधरी से कुल 11 नामांकन दाखिल किए गए।

भिवानी जिले में आज 84 और कुल 116 नामांकन भरे गए हैं। लोहारू से कुल 25, भिवानी विधानसभा क्षेत्र कुल 25, तोशाम से कुल 38 तथा बवानीखेड़ा से कुल 28 नामांकन भरे गए हैं। 

जिला गुरूग्राम में अंतिम दिन 58 और कुल 85 नामांकन भरे गए हैं। पटौदी से कुल 21, बादशाहपुर से कुल 19, गुरूग्राम विधानसभा से 27 तथा सोहना से कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं। 

पलवल जिला में आज 44 और कुल 61 नामांकन भरे गए हैं, जिसमें हथीन विधानसभा से कुल 22, होडल से कुल 19 तथा पलवल विधानसभा से कुल 20 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

मेवात जिला में आखिरी दिन 52 और कुल 66 नामांकन भरे गए हैं। नूंह से कुल 24, फिरोजपुर झिरका से कुल 21, पुन्हाना से कुल 21 नामांकन दाखिल हुए हैं। 

पंचकूला जिले में अंतिम दिन 32 और कुल 41 नामांकन दाखिल हुए हैं। सिमें कालका विधानसभा से कुल 20, पंचकूला विधानसभा से कुल 21 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

जिला फरीदाबाद में अंतिम दिन 55 और कुल 94 नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिले की पृथला विधानसभा से कुल 17, बडख़ल से कुल 13, फरीदाबाद एनआईटी से कुल 21, बल्लभगढ़ से कुल 15, तिगांव से कुल 15 तथा फरीदाबाद विधानसभा से कुल 13 नामांकन भरे गए हैं। 

जीन्द जिले में आज 74 और कुल 113 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जुलाना से कुल 22, सफीदों से कुल 20, जीन्द से कुल 27, उचाना कलां से कुल 26 तथा नरवाना से कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

जिला अम्बाला में आखिरी दिन 55 और कुल 76 नामांकन भरे गए हैं। नारायणगढ़ से कुल 31, अम्बाला सिटी से कुल 18, अंबाला कैंट से कुल 16 तथा मुलानासे कुल 11 नामांकन दाखिल हुए हैं। 

कुरूक्षेत्र जिले में अंतिम दिन 43 और कुल 67 नामांकन भरे गए हैं। लाडवा से कुल 14, शाहबाद विधानसभा से कुल 12, थानेसर से कुल 21 तथा पेहवा से कुल 20 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

पानीपत जिले में आज 43 और 63 नामांकन भरे गए हैं। पानीपत ग्रामीण विधानसभा से कुल 24, इसराना विधानसभा से कुल 13, पानीपत शहरी से कुल 13 व समालखा से कुल 13 नामांकन दाखिल किए गए हैं। 

जिला रेवाड़ी में आखिरी दिन 42 और कुल 63 नामांकन भरे गए हैं। बावल विधानसभा क्षेत्र से कुल 17, कोसली से कुल 22 तथा रेवाड़ी विधानसभा से कुल 24 नामांकन दाखिल हुए हैं। 

फतेहाबाद जिले में आखिरी दिन 57 और कुल 75 नामांकन भरे गए हैं। टोहाना से कुल 27, रतिया से कुल 21 तथा फतेहाबाद से कुल 27 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

हिसार जिला में अंतिम दिन 107 और कुल 167 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की आदमपुर विधानसभा से कुल 17, उकलाना विधानसभा से कुल 20, नारनौंद से कुल 30, हांसी विधानसभा से कुल 33, बरवाला से कुल 23, हिसार विधानसभा से कुल 25 तथा नलवा विधानसभा से कुल 19 नामांकन भरे गए हैं।  


डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि जिला कैथल में आखिरी दिन 58 और कुल 82 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की गुहला विधानसभा से कुल 18, कलायत विधानसभा से कुल 22, कैथल से कुल 23 तथा पुण्डरी से कुल 19 नामांकन भरे गए हैं। 

जिला झज्जर में अंतिम दिन 67 और कुल 95 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की बहादुरगढ़ से कुल 25, बादली विधानसभा क्षेत्र से कुल 23, झज्जर से कुल 14 तथा बेरी विधानसभा से आज 24 और कुल 33 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

चरखी दादरी जिले में अंतिम दिन 25 और कुल 38 नामांकन भरे गए हैं। जिले की बाढडा विधानसभा से कुल 18 तथा चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र से कुल 20 नामांकन पत्र भरे गए हैं। 

सोनीपत जिले में आखिरी दिन 78 और कुल 105 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की गन्नौर विधानसभा से कुल 13, राई से कुल 25, खरखौदा विधानसभा से कुल 15, सोनीपत विधानसभा से 21, गोहाना विधानसभा से कुल 17 तथा बरौदा विधानसभा से कुल 14 नामांकन भरे गए हैं। 

वहीं करनाल जिले में अंतिम दिन 69 और आज तक कुल 98 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से कुल 21, इन्द्री विधानसभा क्षेत्र से कुल 15, करनाल विधानसभा से कुल 20, घरौंडा से कुल 20 तथा असंध से कुल 22 नांमाकन दाखिल किए गए हैं। 

यमुनानगर जिले में आखिरी दिन 42 और आज तक कुल 76 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की सढौरा विधानसभा से कुल 24, जगाधरी विधानसभा से कुल 22, यमुनानगर से कुल 13 तथा रादौर विधानसभा से कुल 17 नामांकन पत्र भरे गए हैं। 

सिरसा जिले में अंतिम दिन 82 नामांकन पत्र भरे गए हैं और आज तक कुल 103 नामांकन भरे गए हैं। जिले की कालांवाली विधानसभा से कुल 15, डबवाली कुल 17, रानिया से कुल 26, सिरसा विधानसभा से कुल 26 तथा ऐलनाबाद विधानसभा से कुल 19 नामांकन पत्र भरे गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!