Run for Unity In Fatehabad: फतेहाबाद में ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी, 1.5 KM दौड़े सीएम नायब सैनी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 31 Oct, 2025 10:12 AM

haryana cm nayab saini flagged off run for unity in fatehabad

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार सुबह फतेहाबाद में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खुद भी करीब 1.5 किलोमीटर की दौड़ लगाई और प्रतिभागियों पर फूल बरसाए।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार सुबह फतेहाबाद में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खुद भी करीब 1.5 किलोमीटर की दौड़ लगाई और प्रतिभागियों पर फूल बरसाए। यह दौड़ पंचायत भवन से शुरू होकर परशुराम चौक, एमसी कॉलोनी मोड़, लालबत्ती चौक, रतिया रोड से होती हुई एमएम कॉलेज के मैदान में समाप्त हुई। इस अवसर पर लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। प्रशासन की ओर से 76 स्कूलों के करीब 10 हजार विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए रोडवेज विभाग की बसों की व्यवस्था की गई।

बच्चों, खिलाड़ियों और स्वयंसेवकों की रही उत्साही भागीदारी

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दौड़ लगाने पहुंचे लोगों को संबोधित किया और राष्ट्रीय एकता को लेकर शपथ दिलाई। इस आयोजन में खेल विभाग के खिलाड़ी, रेडक्रॉस के स्वयंसेवक, कॉलेजों के विद्यार्थी और आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा और रविन्द्र बलियाला को मुख्यमंत्री के मंच पर जगह नहीं मिली और वे भीड़ में खड़े नजर आए।

PunjabKesari

अन्य जिलों में भी हुआ आयोजन

राज्य के अन्य जिलों में भी ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचकूला में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वयं युवाओं के साथ दौड़ लगाती नजर आईं।

 यह सिर्फ दौड़ नहीं, एकता का प्रतीक है: सीएम नायब सैनी

फतेहाबाद में पंचायत भवन के सामने इस अवसर पर 12 फुट ऊंचा मंच बनाया गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री सैनी मंच पर पहुंचे और लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चरणों में नमन करता हूं और सभी को हरियाणा दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन सरदार पटेल के दृढ़ संकल्प की याद दिलाता है, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया।”

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “फतेहाबाद के लोगों का जोश और उत्साह यह दर्शाता है कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का पटेल का सपना आज हर दिल में धड़क रहा है। यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प है।”

PunjabKesari

मुख्य आकर्षण

  • कार्यक्रम में 20,000+ प्रतिभागी
  • 76 स्कूलों से आए विद्यार्थी
  • सीएम सैनी ने स्वयं दौड़ लगाई
  • पूरे राज्य में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
  • सरदार पटेल की जयंती पर एकता और अखंडता की शपथ
     

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!