Haryana Assembly Election: हरियाणा में भाजपा की 'नायाब' हैट्रिक, प्रचंड बहुमत ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Oct, 2024 08:56 AM

haryana assembly election bjp unique hat trick in haryana

हरियाणा की राजनीति में इस बार नया इतिहास रचा गया है। पहली बार किसी राजनीतिक दल ने हैट्रिक लगाई है। भाजपा को पिछले 2 चुनावों से ज्यादा 48 सीटें मिली हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा की राजनीति में इस बार नया इतिहास रचा गया है। पहली बार किसी राजनीतिक दल ने हैट्रिक लगाई है। भाजपा को पिछले 2 चुनावों से ज्यादा 48 सीटें मिली हैं। भाजपा दूसरी बार अपने बलबूते सरकार बनाएगी जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर उसे गठबंधन करके सरकार बनानी पड़ी थी। वहीं कांग्रेस के हाथ से जीत फिसल गई। उसको 37 सीटें ही मिल पाईं।

भाजपा ने 2014, 2019 और अब 2024 में लगातार सत्ता हासिल की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जीत के नायक बने हैं, क्योंकि भाजपा ने मुख्यमंत्री के तौर पर उनके चेहरे को ही आगे करके चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नायब के अधिकांश मंत्रियों सहित कई बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है।

PunjabKesari

जजपा का नहीं खुला खाता

2019 के विधानसभा चुनाव में 'किंगमेकर' बनी जजपा का 5 साल बाद राज्य में सफाया हो गया। जजपा नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा सीट पर 5वें स्थान पर रहे और उन्हें जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा। वह 2019 के चुनाव में इस सीट से जीते थे।

PunjabKesari

हम अधिकतर सीटों पर थोड़े-थोड़े वोट से हारे - हुड्डा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम पर गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, "हम जांच करेंगे, क्योंकि हम अधिकतर सीटों पर थोडे थोडे वोट से हारे है और कई जगह से गड़बड़ी की शिकायतें मिली है। हम इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से मिलेंगे और बात करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आश्चर्यचकित करने वाले है।"

PunjabKesari

कांग्रेस पर केजरीवाल का तंज-अति आत्मविश्वास ठीक नहीं

हरियाणा में भाजपा की जीत के बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव परिणामों का सबसे बड़ा सबक यह है कि चुनावों में कमी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। केजरीवाल ने आप केनगर पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा, "किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है। हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण 'आप' कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही थी। आप उम्मीदवार लगभग हर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से पीछे हैं।

PunjabKesari

सी.एम. सैनी ने जताया जनता का आभार

हरियाणा में पार्टी की जीत को लेकर सी एम नायब सिंह सैनी ने जनता के प्रति आभार जताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। जीत का पूरा श्रेयपी एम मोदी को जाता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!