Edited By Updated: 18 Nov, 2016 01:16 PM
हरियाणा की CM सिटी करनाल में थोड़े दिन पहले खून की लीला करके सोशल मीडिया में साध्वी देवा ठाकुर काफी चर्चित है, जिस पर भड़काऊ बयान भी आ रहे है।
करनाल: हरियाणा की CM सिटी करनाल में थोड़े दिन पहले खून की लीला करके सोशल मीडिया में साध्वी देवा ठाकुर काफी चर्चित है, जिस पर भड़काऊ बयान भी आ रहे है।
15 साल पहले पहना था भगवा चोला
सोशल मीडिया पर जबरदस्त सक्रिय रहने वाली साध्वी देवा ठाकुर बचपन से माता बाला सुंदरी की भक्त हैं। बचपन से ही वह ज्योतिष का कार्य करती थी। करीब 15 साल पहले साध्वी ने भगवा चोला पहना था। फिर अपना डेरा स्थापित कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे डेरे के भक्त बढ़ने लगे। आसपास के क्षेत्र में डेरे का नाम हुआ तो बाद में अन्य राज्यों में भी साध्वी के कार्यक्रम होने लगे। गांव ब्रास की रहने वाली साध्वी पढ़ी लिखी हैं और बचपन से ही उनकी रुचि ज्योतिष और अध्यात्म में रही है।
सुरक्षा के लिए रखती है पिस्टल
साध्वी देवा ठाकुर एक खास कौम के खिलाफ खुलकर बोलने वाली है, जिसके चलते उसे अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल रखनी पड़ती हैं। साथ ही 5 से 6 हथियारबंद युवक उसकी सुरक्षा में रहते हैं। अच्छी पोशाक और हथियारों के शौक के कारण साध्वी का खासा नाम है। बताया जाता है कि इससे पहले भी वे खुशी के मौके पर हवाई फायरिंग करती रही हैं।
आपको बता दें कि करनाल में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में महिला की मौत के मामले में आरोपी साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एंबेसी को पत्र लिखकर लुक आउट नोटिस जारी करने का आग्रह किया है। ताकि साध्वी विदेश न भाग पाए। पुलिस ने साध्वी की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों में दबिश दी।
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि शादी समारोह में गोली लगने से सुनीता की मौत के मामले में आरोपी साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एंबेसी को भी सतर्क किया है। सुनीता के पति वीरेंद्र ने कहा कि साध्वी देवा ठाकुर हथियार लेकर घूम रही थी। लेकिन प्रशासन ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उनके हथियार चलाने के शौक ने उनकी पत्नी की जान ले ली।