गोलीकांड में फंसी देवा ठाकुर के साथी से मिलीं 4 बंदूकें, देख पुलिस के उड़े होश (Pics)

Edited By Updated: 25 Nov, 2016 12:41 PM

haryana  sadhvi deva thakur  gun  karnal  police

शादी समारोह में हुई महिला की मौत के मामले में जेल पहुंची साध्वी देवा ठाकुर के साथी से 4 बंदूकें मिली है, जिसे देख भी हैरान है।

करनाल: शादी समारोह में हुई महिला की मौत के मामले में जेल पहुंची साध्वी देवा ठाकुर के साथी से 4 बंदूकें मिली है, जिसे देख भी हैरान है। 

इस पर सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि आरोपी निसिंग वार्ड निवासी शुभम को गिरफ्तार कर उससे घटना स्थल में प्रयोग हुए हथियार व फॉरच्यूनर गाड़ी बरामद की है। हथियारों में एक दो नाली बंदूक, दो पिस्टल, सिंगल बैरल गन व 30 गोलियां शामिल है। सांबी गांव निवासी विरेंद्र व रमाना-रमानी निवासी मलकीत को भी काबू किया है। 

आपको बता दें कि साध्वी की निशानदेही पर पुलिस हिसार, ब्रास समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। मंगलवार को भी पुलिस ने तीन स्थानों पर रेड की थी और साध्वी के कुछ साथियों को हथियारों के साथ हिरासत में लिया है। 

क्या था मामला
गौरतलब है कि गत 15 नवंबर एक शादी समारोह में डी.जे. पर डांस करते हुए शादी में बुलाई साध्वी देवा ठाकुर ने अपने हाथो से गोलियां चला दी। साथ में साध्वी के साथ आए 6-7 सुरक्षा कर्मचारियों ने भी गोलियां चलाई। जिस में एक महिला सहित चार  को गोलियां लगी। 1 महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डांस के दौरान चली गोलियां से कई लोग घायल हो गए थेेेे। इस घटना के बाद साध्वी तुंरत घटना स्थल से अपने साथियों समेत फरार हो गई लेकिन 4 दिनों के बाद खुद को निर्दोष बताते हुए साध्वी ने सरेंडर कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!