Rain-Hailstorm in jind: जींद में बारिश के साथ पड़े ओले, सफीदों मंडी में भीगा हजारों क्विंटल धान

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Dec, 2024 09:22 AM

hailstorm with rain in jind thousands of quintals paddy got wet safidon mandi

हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ।इस बीच जिले के सफीदों अनाज मंडी में पड़ा हजारों क्विंटल धान भीग गया।

जींद : हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ। जींद जिले में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हुई। इस बीच जिले के सफीदों अनाज मंडी में पड़ा हजारों क्विंटल धान भीग गया। 

तापमान में की गई गिरावट दर्ज 

बात अगर जिले के तापमान की करें तो बारिश के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। 

आढ़तियों की बढ़ी चिंता  

हालांकि मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट के बाद कुछ आढ़तियों ने तिरपाल से अनाज को ढक दिया था, लेकिन बारिश का पानी ढेरियों के नीचे से गुजर गया। इसके अलावा बारिश से पहले आए तूफान ने काफी ढेरियों के तिरपाल को भी उड़ा दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!