गुरुग्राम : खेड़की दौला टोल पर फिर गुंडागर्दी, घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद

Edited By Naveen Dalal, Updated: 28 Jun, 2019 05:52 PM

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने टोल मांगने पर गुंडागर्दी कने का मामला...

गुरुग्राम (मोहित कुमार): दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने टोल मांगने पर गुंडागर्दी कने का मामला सामने आया है। दरअसल बदमाश कार बदमाशों ने टोल कंपनी के दो कर्मचारियों को कार के बोनट पर करीब 100 मीटर तक घसीटा जिस घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी। कार के बोनट पर घसीटने के कुछ दूर बाद दोनों कर्मचारी किसी तरह बोनट से कूद गए। लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया।

PunjabKesari, toll, Photo, Incident

सीसीटीवी कैमरों में काले रंग की हौंडा सिटी कार का नंबर HR26CG1133 नॉट हुआ है। जिनको कार के बोनट पर घसीटा गया उनमे सफेद रंग की शर्ट पहने हुए शख्स टोल कंपनी में प्रवक्ता हैं। जबकि दूसरे सुरक्षा कर्मी है । गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है।

गौरतलब है कि  पिछले सप्ताह भी इस टोल प्लाजा पर टोल मांगने की वजह से महिला कर्मचारी को एक कार चालक ने मुक्का मारा था। जिसमें महिला घायल हो गयी थी। गुरुग्राम पुलिस नें इस मामले में दोनों कार चालकों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।और इसकी होंडा सिटी कार भी बरामद कर ली है। पहला आरोपी प्रमोद पुत्र निवासी गांव रामपुरा जिला गुरुग्राम उम्र 24 साल है। दूसरा आरोपी  तुषार उर्फ टिंकू निवासी गांव रामपुरा जिला गुरुग्राम उम्र 19 साल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!