GST Collection: 1 वर्ष में 9.4% बढ़ा,  हरियाणा में सबसे ज्यादा 16% उछाल

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2025 09:54 AM

gst collection increased by 9 4 in 1 year highest jump of 16 in haryana

मार्च में जीएसटी कलेक्शन 9.9% बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपए हो गया। रिफंड घटाने के बाद बीते महीने का नेट जीएसटी कलेक्शन 1.77 लाख करोड़ रहा। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देश में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन

हरियाणा डेस्क:  मार्च में जीएसटी कलेक्शन 9.9% बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपए हो गया। रिफंड घटाने के बाद बीते महीने का नेट जीएसटी कलेक्शन 1.77 लाख करोड़ रहा। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देश में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 22.08 लाख करोड़ का रहा। यह पिछले साल की तुलना में 9.4% ज्यादा है। रिफंड एडजस्ट करने के बाद बीते वित्त वर्ष नेट जीएसटी कलेक्शन 19.56 लाख करोड़ रहा। यह भी 2023-24 के नेट कलेक्शन से 8.6% ज्यादा है। मासिक आधार पर मार्च में जीएसटी कलेक्शन 6.5% बढ़ा है। 

इस साल फरवरी में सरकार ने जीएसटी कलेक्शन के जरिये 1.84 लाख करोड़ जुटाए थे। मार्च लगातार 13वां महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ से ज्यादा रहा। अब तक किसी एक महीने का सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2024 में देखा गया था। उस माह सरकार को जीएसटी से रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ की आय हुई थी। 31 मार्च को खत्म वित्त वर्ष के दौरान हरियाणा और दिल्ली में सबसे ज्यादा 16% जीएसटी कलेक्शन बढ़ा।


 

राज्य/क्षेत्र   2024-25  बढ़ा
हरियाणा 1,19,362  16.0%
दिल्ली 77,002   15.9%
महाराष्ट्र 3,59,855 12.4%
बिहार 20,208    12.1%
उत्तर प्रदेश 1,12,212 10.3%
राजस्थान 54,785  9.20%
उत्तराखंड   20,670   7.50%
छत्तीसगढ़ 37,183  6.60%
झारखंड 36,841  6.10%
चंडीगढ़ 2,915 5.20%
भारत  22.08    9.40%
मध्य प्रदेश  45,072 6.90%

 

(सभी राज्यों के आंकड़े करोड़ रुपए में, संपूर्ण भारत के लाख करोड़ में)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!