कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोहः ब्रह्म सरोवर की महाआरती में शामिल हुए राज्यपाल बंडारू दतात्रेय

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Nov, 2024 09:34 PM

governor reached kurukshetra international geeta jayanti celebrations

राज्यपाल बंडारू दतात्रेय गुरुवार को कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में पहुंचे। यहां उन्होनें सरस शिल्प मेले व मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने किया। राज्यपाल ने कहा..

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : आज गुरुवार को कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आगाज हो चुका है। इस समारोह हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय में पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल शाम को आयोजित ब्रह्म सरोवर की महाआरती में शामिल हुए। इस मौके पर उनके साथ पूर्वमंत्री सुभाष सुधा, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, महंत बंसी पूरी भी उपस्तिथि रहे।

बता दें कि दिन में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में पहुंचे। जहां उन्होनें सरस शिल्प मेले व मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव समाज को परिवर्तन देने वाला समारोह है। श्रीमद्भगवद्गीता विषम परिस्थितियों में संजीवनी के साथ-साथ सभी मजहबो के लिए सर्वमान्य ग्रन्थ है। समाज के सभी मानव समस्याओं का हल गीता में निहित हैं

समारोह में पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देकर मनाया जा रहा इसके लिए देश-प्रदेश वासियों को बधाई को देता हूं। राज्यपाल ने कहा कि श्री कृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को युद्ध से पहले आत्मविश्वास दिलाकर युद्ध के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमने 48 कोस के तीर्थ स्थल में 122 तीर्थ चयनित किये हैं। राज्यपाल ने कहा कि सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र से स्वच्छता अभियान शुरू कर सराहनीय प्रयास किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!