Gohana पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले जेल भेजे...आरोपियों ने उगला बड़ा राज

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 May, 2026 04:41 PM

gohana police take major action sends extortionists to jail for rs 1 crore  ac

गोहाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी मोकुल और राहुल के रूप में हुई है। आरोपियों ने गांव माहरा के एक युवक, जो हाल ही में विदेश से लौटा था, से विदेशी नंबर के जरिए कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपियों ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताकर युवक को धमकाया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि मामले में शामिल एक युवक शिकायतकर्ता का परिचित ही निकला। आरोपियों ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर डर पैदा करने और फिरौती वसूलने की साजिश रची थी। गोहाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

गोहाना के एसीपी देवेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई को गांव माहरा निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की कॉल आई है शिकायत में आरोपी ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकी दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता युवक कुछ समय पहले ही अमेरिका से वापस लौटा था। आरोपियों को लगा कि वह विदेश से काफी पैसा कमाकर आया है। इसी लालच में उन्होंने अपने एक परिचित की मदद से विदेशी व्हाट्सअप नंबर एक्टिवेट कराया और उसी नंबर पर व्हाट्सएप काल कर रोहित गोदारा गैंग के नाम से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। एएसपी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!