प्रेमिका ने अपने 2 आशिकों के साथ मिलकर मां को दी दर्दनाक मौत, मां के सामने ही बनाए शारीरिक संबंध... जानिए मामला

Edited By Isha, Updated: 06 Nov, 2024 11:47 AM

girlfriend along with her two lovers gave a painful death to her mother

हरियाणा के नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में एक विवाहिता प्रेमिका ने अपने दो आशिकों के साथ मिलकर अपनी मां 45 वर्षीय रुकसाना को पहले तो पेय पदार्थ में नशीली चीज खिलाई। बाद मां के बेहोश होने पर आशिक ने प्रेमिका के साथ संबंध बनाए।

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में एक विवाहिता प्रेमिका ने अपने दो आशिकों के साथ मिलकर अपनी मां 45 वर्षीय रुकसाना को पहले तो पेय पदार्थ में नशीली चीज खिलाई। बाद मां के बेहोश होने पर आशिक ने प्रेमिका के साथ संबंध बनाए। इसी बीच मां के होश में आन पर मां ने विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर घर में रखे तकिये से गला दबाकर रुकसाना की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आशिक वहां से चले गए, लेकिन बेटी ने अपनी मौसी को मौत की खबर फोन पर दी। फोन पर बेटी ने इस प्रकार बातचीत की, ताकि मौत एक हादसा लगे। घटना की सूचना मिलने मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है।

मृतक रुकसाना के देवर नोमान की शिकायत पर पुलिस ने अलालपुर गांव के रहने वाले जावेद व उसकी माशूका मुस्कान तथा दो तीन अन्य के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतका के शव को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए नूंह के अस्पताल में रखवाया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!