अवैध हथियार सहित युवती काबू, भाई के हत्या का बदला लेना चाहती थी आरोपी

Edited By Isha, Updated: 06 Apr, 2021 04:22 PM

girl arrest with illegal weapon

सीआईए रेवाड़ी अवैध हथियार रखने वाली आरोपी युवती सुन्दरपुरा थाना कोटपुतली हाल किराएदार साधुसाह नगर निवासी दामिनी उर्फ दामू को काबू किया है। पुलिस को सूचना मिली कि नगर के प्रजापति चौक के पास एक युवती पिठू बैग लिए हुई

रेवाड़ी(मेहेन्द्र): सीआईए रेवाड़ी अवैध हथियार रखने वाली आरोपी युवती सुन्दरपुरा थाना कोटपुतली हाल किराएदार साधुसाह नगर निवासी दामिनी उर्फ दामू को काबू किया है। पुलिस को सूचना मिली कि नगर के प्रजापति चौक के पास एक युवती पिठू बैग लिए हुई खड़ी है जिसके पास अवैध हथियार है। पुलिस ने टीम तैयार कर मौके पर रेड की तो वहां उक्त युवती खड़ी थी। महिला पुलिस कि सहायता से उसे काबू करके उसके बैग को चैक किया तो उसमें दो देशी कट्टे बरामद हुए। 

आरोपी युवती के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे काबू कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बता दें दामिनी के 13 वर्षीय भाई की कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी गई थी जिसके बाद बहन ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए ऐसा किया था। लेकिन हत्या से पहले ही दामिनी को सीआईए रेवाड़ी ने उसे गिरफ़्तार कर सलाख़ों के पीछे भेज दिया।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!