गंदगी से सड़ रहा शहर, मंत्री-विधायकों के घर के बाहर डालेंगे कूड़ा: पंकज डावर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 May, 2026 06:50 PM

garbage will be dumped outside the houses of ministers and mla

शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर और सड़कों, गलियों में फैलती जा रही गंदगी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने चेतावनी दी है कि अगर अगले चार दिन में गंदगी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो...

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर और सड़कों, गलियों में फैलती जा रही गंदगी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने चेतावनी दी है कि अगर अगले चार दिन में गंदगी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता विधायकों और मंत्री के घरों के बाहर कूड़े के ढेर लगा देंगे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर पंकज डावर ने कहा कि गुड़गांव को स्मार्ट सिटी कहा जाता है, लेकिन हकीकत में यह कूड़ा सिटी बन चुका है। पूरे शहर में गंदगी का आलम है। सेक्टर हो या कॉलोनी, हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बदबू से लोगों का जीना मुहाल है। बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। पंकज डावर ने नगर निगम और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से हर साल करोड़ों रुपये का हाउस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाता है। बदले में लोगों को घरों के दरवाजे के बाहर गंदगी झेलनी पड़ रही है। लोग समय पर टैक्स दे रहे हैं, लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ां हफ्तों तक नहीं पहुंचतीं। डावर ने कहा कि जगह-जगह फैले कूड़े से डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मानसून से पहले अगर सफाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ेंगे। नगर निगम ने गुरुग्राम की जनता को बीमार होने के कगार पर पहुंचा दिया है।


जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने चार दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता शहर का कूड़ा उठाकर सीधे विधायकों और मंत्री के घरों के बाहर डालेंगे। जब तक बड़े नेताओं के घर के बाहर गंदगी नहीं पहुंचेगी, तब तक उन्हें जनता का दर्द समझ नहीं आएगा। डावर ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और गंदगी के खिलाफ यह लड़ाई अब सडक़ पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास सफाई के लिए करोड़ों का बजट है, लेकिन जमीन पर काम शून्य है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!