गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अदालत में किया गया पेश

Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2019 02:33 PM

gangster lawrence bishnoi presented in court

छोटू भाट पर अदालत में अपने शूटरों से हमला करवाने के मामले में गैंगस्टर लॉरेेंस बिश्नोई को आज कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। इस मामले में अदालत द्वारा लॉरेंस सहित पांचों आरोपियों को चार्ज सुनाया..........

सिरसा (का.प्र.) : छोटू भाट पर अदालत में अपने शूटरों से हमला करवाने के मामले में गैंगस्टर लॉरेेंस बिश्नोई को आज कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। इस मामले में अदालत द्वारा लॉरेंस सहित पांचों आरोपियों को चार्ज सुनाया गया। मामले की अगली सुनवाई 19 अक्तूबर को होगी। पिछली तारीख पर न्यायालय ने लॉरेंस बिश्नोई का प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए राजस्थान जेल विभाग को निर्धारित तारीख पर आरोपी को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।

बुधवार शाम को राजस्थान पुलिस कड़ी सुरक्षा में गैंगस्टर लॉरेंस को लेकर सिरसा पहुंची। आज पेशी के दौरान अदालत परिसर के चारों तरफ पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। मामले के अनुसार 2 सितम्बर 2016 को सिरसा जेल में कैद गैंगस्टर छोटू भाट की डबवाली अदालत में पेशी थी।

कड़ी सुरक्षा में पुलिस उसे अदालत में पेश करने लगी तो 4 युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस हमले में छोटू भाट व पुलिस कर्मी दलबीर सिंह को गोली लगी लेकिन दोनों की जान बच गई। हमलावर फायरिंग करके कार में सवार होकर हनुमानगढ़ सीमा में दाखिल हो गए।

यहां पर राजस्थान पुलिस की उनसे मुठभेड़ हो गई और पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अबोहर निवासी संदीप, प्रवीण उर्फ गोगी, गांव गंगा निवासी बलदेव सिंह, जैतो मंडी (फरीदकोट) निवासी गोङ्क्षबद ने पुलिस को बताया कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर हैं। लॉरेंस के कहने पर उन्होंने छोटू भाट को मारने के लिए उस पर डबवाली अदालत में हमला किया। हमले के समय लॉरेंस बिश्नोई पंजाब की अबोहर जेल में कैद था।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!