Edited By Isha, Updated: 17 Jan, 2020 01:19 PM
बहादुरगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां शहर थाना पुलिस ने करोड़ो रूपए के जूते चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.....
बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ पुलिस ने करोड़ो रूपए के जूते चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख के जूते और गाड़ी बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल जूते चोरी करने में किया जाता था। फैक्ट्री से जूते चुराने से पहले ये गिरोह फैक्ट्री में अपना गार्ड लगवाता था। रात के समय गार्ड की मदद से सीसीटीवी बंद कर जूते चोरी किए जाते थे। आरोपियों ने दिल्ली के डाबड़ी में गोदाम किराये पर ले रखा था। उसी गोदाम में चोरी के जूते रखे जाते थे और वंही से अलग अलग जगह पर बेचे जाते थे।
करीब 2 साल पहले चोरी का ये सिलसिला शुरू हुआ था। इस गिरोह का सरगना कृष्ण तिवारी को बताया जा रहा है जो फैक्ट्री में गार्ड लगवाता था और रात के समय उसकी मदद से चोरी की जाती थी। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि आरोपियों से अभी और पूछताछ की जाएगी ताकि ओर भी बरामदगी की जा सके।
दरसअल जूते चोरी का ये मामला लक्ष्मी प्लास्टिक में जूते चोरी होने के बाद सामने आया है। जहां लक्ष्मी प्लास्टिक से 69 कार्टून जूते चोरी हुए थे। 10 जनवरी को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। उसके बाद शहर थाना पुलिस ने कार्यवाही तेज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएचएल मार्का के 360, मोजा के 108, टुडे के 92 और एडीबोक के 4 कार्टून जूते पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए हैं।