Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Nov, 2023 08:39 PM

खेडक़ीदौला क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 दमकल केंद्र से दमकल की आठ गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस बीच फर्नीचर व सामान जलकर राख हो गया। आग...
गुडग़ांव,(ब्यूरो): खेडक़ीदौला क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 दमकल केंद्र से दमकल की आठ गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस बीच फर्नीचर व सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, गुरुग्राम के खेडक़ी दौला स्थित एक गोडाउन में फर्नीचर का सामान बनता था। बुधवार तकरीबन साढ़े 11 बजे आग लग गई। जिस वक्त ये आग लगी उस समय गोडाउन में तकरीबन आधा दर्जन वर्कर मौजूद थे। लकड़ी का सामान होने के कारण गोदाम में आग तेजी से फैल गई। फर्नीचर जलने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग और धुएं से आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। गोदाम के कर्मचारियों ने भी शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही सेक्टर 37 दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग ज्यादा होने के कारण मौके पर दमकल विभाग की और गाडिय़ां बुलाई गई। दमकल विभाग की 8 गाडिय़ां ने आग पर काबू पाया।
सेक्टर 37 दमकल विभाग के अधिकारी जय नारायण का कहना है कि रीबन डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत ये रही की इस पूरे हादसे की कोई जान की हानि नही हुई। गोडाउन फर्नीचर का सामान बनाता था। आग के क्या कुछ कारण रहे यह अभी साफ नही हो पाया है।
गोडाउन के मालिक राघव ठकराल के मुताबिक उन्होंने दिवाली के दिन ही गोडाउन का सामान दिल्ली के कीर्ति नगर से यहां शिफ्ट किया था। उनके इस गोडाउन में लकड़ी के गिफ्ट बनते थे। उनका इस घटना में काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि आग का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। क्योंकि वहां मौजूद वर्करों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की मोटर चलाई तो लाइट गई हुई थी।