एक ही स्कूटी पर सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सभी गंभीर घायल
Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2022 02:00 PM

बहादुरगढ़ में एक सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में एक सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
दरअसल बहादुरगढ़ के रहने वाले चार युवक एक ही स्कूटी पर सवार होकर बहादुरगढ़ के बराही गांव से आसौदा गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे चारों युवक स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। युवकों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया है।
पुलिस ने घायलों के बयान लेने के लिए पीजीआई रोहतक रवाना हो चुकी है। घायलों के बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। स्कूटी की टक्कर किस वाहन से और कैसे हुई इस बात का भी पता फ़िलहाल नहीं चल सका है।
Related Story

तेज रफ्तार कार ने पुलिस की राइडर को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी पहुंचे अस्पताल

पहले गाड़ी को टक्कर मारी फिर रोडरेज में किया हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े, केस दर्ज

फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात... कुत्ते द्वारा बाइक की सीट फाड़ने पर भड़का युवक, पड़ोसी की स्कूटी...

बस की टक्कर से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर... बाइक के उड़े परखच्चे; मचा कोहराम

पुलिस कर्मी पर जलते कैंटर का वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

नशा तस्करों का दुस्साहस: एंटी नारकोटिक्स टीम पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, 2 सिपाही गंभीर घायल

कुरुक्षेत्र में देर रात माइनिंग ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियां लगने से गंभीर घायल

Road Accident: करनाल में थार जीप और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, पंजाब के युवक की मौत

कैथल में युवक पर गंडासी-लाठियों से किए वार, सिर और शरीर पर गंभीर चोटें; सरेआम गुंडागर्दी से इलाके...

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैंटर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत..1 गंभीर, बाइक के उड़े परखच्चे