Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Feb, 2026 08:06 PM

गाड़ी में लिफ्ट लेकर चालक से लूट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 ट्रांसजेंडर सहित चार आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में एक अन्य वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): गाड़ी में लिफ्ट लेकर चालक से लूट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 ट्रांसजेंडर सहित चार आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में एक अन्य वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, 10 दिसंबर को एक व्यक्ति ने पालम विहार थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा कि 8 दिसंबर को जब यह जिम करके गाड़ी से घर जा रहा था। जब यह द्वारका एक्सप्रेस-वे से गढ़ी हरसरू चौक से निकला तो एक महिला ने इससे रुकने का इशारा किया तो इसने गाड़ी रोक दी, फिर वह इसकी गाड़ी में बैठ गई। थोड़ी दूर चलने के बाद वह महिला इसके साथ बाते करने लगी और इसी दौरान उसने इसके गले में हाथ डालकर इसको अपनी तरफ खींचा तो इसने महिला को गाड़ी से नीचे उतार दिया। यह घर पहुंचकर नहाने लगा तो पता लगा कि उस अज्ञात महिला ने इसके गले से इसकी सोने की चेन चोरी कर ली। मामले में सेक्टर-10 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-17 को सौंपी गई। मामले में कार्रवाई करते हुए 3 ट्रांसजेंडर सहित कुल 4 को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाकिब उर्फ हीर (उम्र-20 वर्ष), प्रियंका (उम्र-21 वर्ष) दोनों निवासी निहाल विहार, नांगलोई (दिल्ली), शोभा सरदारवर्ती उर्फ गुरु (उम्र-53 वर्ष) निवासी पालम मेट्रो, दिल्ली व कयामुद्दीन उर्फ जमाल (उम्र-37 वर्ष) निवासी रघुवीर नगर, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा ट्रांसजेंडर महिला आरोपी मोहम्मद शाकिब उर्फ हीर, शोभा सरदारवर्ती उर्फ गुरु व प्रियंका को 28 जनवरी को घोड़ा चौक से गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी कयामुद्दीन उर्फ जमाल को 30 जनवरी को सेक्टर-30 से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि ये (उपरोक्त महिला व ट्रांसजेंडर आरोपी) योजना बनाकर दिल्ली से आरोपी कयामुद्दीन उर्फ जमाल की गाड़ी में गुरुग्राम आते है व आरोपी मोहमद शाकिब व प्रियंका गाड़ियों में लिफ्ट मांगते है और गाड़ी रुकवाकर गाड़ी में बैठ जाते है। गाड़ी में बैठने के बाद ये गाड़ी/कार चालक को बातों में उलझाकर उनके गले से आभूषण या गाड़ी से अन्य सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देते है व चोरी किए हुए सामान को आरोपी ट्रांसजेंडर आरोपी शोभा सरदारवर्ती उर्फ गुरु को दे देते है। उपरोक्त अभियोग में भी ट्रांसजेंडर महिला आरोपी मोहमद शाकिब ने शिकायकर्ता से लिफ्ट मांगी व सोने की चेन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने गुड़गांव में एक अन्य वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है।
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई 1 कार, चोरी की गई 1 सोने की चेन व 2900 रुपयों की नकदी बरामद की गई है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी कयामुद्दीन उर्फ जमाल को 30 जनवरी को व ट्रांसजेंडर आरोपियों को 4 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद 1 जनवरी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।