Sadbhav Yatra Postponed: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा स्थगित, पोस्ट शेयर कर बताई वजह...

Edited By Isha, Updated: 07 Oct, 2025 10:31 AM

former mp brijendra singh sadbhav yatra postponed

हरियाणा के हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल का निधन हो गया है। सरदार बिक्रमजीत सिंह ने अपने नोएडा आवास पर अंतिम सांस ली। वे 93 साल के थे

हिसार: हरियाणा के हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल का निधन हो गया है। सरदार बिक्रमजीत सिंह ने अपने नोएडा आवास पर अंतिम सांस ली। वे 93 साल के थे।इसके कारण कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने आज की सद्भाव यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।बृजेन्द्र सिंह की सद्भाव यात्रा का 6 अक्टूबर को कलायत विधानसभा के कुराड़ गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम था। 7 अक्टूबर को कुराड़ से शुरू होकर कलायत शहर होते हुए चौशाला गांव में रात्रि ठहराव होना था।

PunjabKesari
कलायत शहर में कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस भी रखी गई। लेकिन अचानक उनके ससुर का निधन होने से आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। फिलहाल केवल आज के कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।

डीजीपी रैंक के अधिकारी रहे सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल
पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह के ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल डीजीपी रैंक के अधिकारी रहे हैं। वे मूलरूप से पंजाब के रहने वाले थे। वर्तमान में वे नोएडा में रहते थे। नोएडा आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने अपने ससुर के निधन की सूचना सद्भाव यात्रा फेसबुक पेज और अपने निजी फेसबुक अकाउंट से सांझा की है। उन्होंने लिखा है कि आगे के कार्यक्रम की सूचना सभी को शीघ्र ही कर दी जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!