महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा में रावदान सिंह को बड़ी बढ़त, 'INDIA' के समर्थन में आए पूर्व विधायक नरेश यादव

Edited By Saurabh Pal, Updated: 17 May, 2024 09:24 PM

former mla naresh yadav supported rao dan singh

महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को अटेली क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिली है। शुक्रवार को अटेली विधानसभा से पूर्व विधायक नरेश यादव ने पूरे दलबल के साथ राव दान सिंह के समर्थन देने का ऐलान किया।

महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया): महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को अटेली क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिली है। शुक्रवार को अटेली विधानसभा से पूर्व विधायक नरेश यादव ने पूरे दलबल के साथ राव दान सिंह के समर्थन का ऐलान कर दिया। नरेश यादव के साथ आने के बाद इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को मजबूती मिली है।   

PunjabKesari

अटेली में नरेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली। इस बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह व उत्तर प्रदेश की सपा विधायक रागिनी सोनकर भी मौजूद रहीं। इस बैठक में नरेश यादव ने राव दान सिंह के समर्थन का ऐलान किया। इस दौरान राव दान सिंह ने लोगों को संबोधित भी किया। वहीं मौके पर मौजूद रागिनी सोनकर ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है और देश में बदलाव की लहर है। 

वहीं पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास और भलाई के लिए हमने निर्णय लिया है कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राव दान सिंह को हरियाणा किसान संघर्ष समिति अपना समर्थन देगा। आने वाले दिनों में हम पूरे जोर-शोर के साथ क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह पर तंज करते हुए कहा कि राव इंद्रजीत सिंह का अब कोई प्रभाव अहिरवाल में नहीं है। वह केवल वोट के समय बाहर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि अब राजाओं का नहीं बल्कि जनता द्वारा चुने हुए लोगों को जनता अपना नेता मान रही है और अब राव दान सिंह से बड़ा अहिरवाल का कोई नेता  नहीं है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!