Edited By Nitish Jamwal, Updated: 01 Jun, 2024 08:28 PM

देश में करीब ढाई महीने तक चले लोकसभा चुनाव का 1 जून को 8 राज्यों में वोटिंग के साथ ही खत्म हो गया। वहीं हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान हुआ था। जिसके बाद अब एग्जिट पोल्स आना शुरू हो गए हैं।
हरियाणा डेस्क: देश में करीब ढाई महीने तक चले लोकसभा चुनाव का 1 जून को 8 राज्यों में वोटिंग के साथ ही खत्म हो गया। वहीं हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान हुआ था। जिसके बाद अब एग्जिट पोल्स आना शुरू हो गए हैं। आज तक के अनुसार हरियाणा में बीजेपी को 6-8 सीटें और कांग्रेस को 2-4 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। ऐसे में देखा जाए तो हरियाणा में INDIA को 2-4 सीटों का अनुमान मिलता नजर आ रहा है।
बता दें कि 25 मई को हरियाणा की जनता ने 10 लोकसभा सीटों पर मतदान किया था। हरियाणा में कुल 64.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा सिरसा में 69.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं वहीं इस बार करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा है। वहीं रोहतक लोकसभा सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा मैदान में हैं। हालांकि किसकी जीत होगी उसका फैसला 4 जून को ही आएगा।
घर बैठे देखे परिणाम
अत्यधिक गर्मी के चलते लोकसभा चुनाव के परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट www.result.eic.in या वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। मौसम विभाग ने भी गर्मी को देखते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)