पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त (VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 29 Jan, 2019 11:52 AM

पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ अपनी एक निजी गाड़ी में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। गांव खरक के निकट पीछे से आ रहे एक ओवर लोड ट्राले ने पहले बस को तो बाद में उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना में विधायक की गाड़ी बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।...

भिवानी(अशोक भारद्वाज): पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ अपनी एक निजी गाड़ी में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। गांव खरक के निकट पीछे से आ रहे एक ओवर लोड ट्राले ने पहले बस को तो बाद में उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना में विधायक की गाड़ी बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रॉले व टॉले चालक दोनों को गिरफ्त में ले लिया है। 
PunjabKesari
विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि वे गुरुग्राम जा रहे थे। रास्तें में सडक़ दुघर्टना हो गई। उन्होंने बताया कि ओवर लोड वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिस कारण हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसा काफी बड़ा था तथा ट्राला दूर तक उनकी गाड़ी को घसीटते हुए ले कर गया। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि गाड़ी में सवार सभी सकुशल है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ओवर लोड वाहन सडक़ पर दौड़ रहे है। सरार्फ ने लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा के नियमों के तहत ही गाडी चलानी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!