Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 22 Sep, 2023 10:37 PM

प्रदेश के ब्राह्मणों को एक झंडे के नीचे लाने को लेकर एक बड़ी पहल समाज के कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा की गई है। समाज ने ब्राह्मण खाप का गठन किया है, जिसमें सभी 22 जिलों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई है। इस खाप के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने जानकारी देते...
चडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): प्रदेश के ब्राह्मणों को एक झंडे के नीचे लाने को लेकर एक बड़ी पहल समाज के कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा की गई है। समाज ने ब्राह्मण खाप का गठन किया है, जिसमें सभी 22 जिलों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई है। इस खाप के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्राह्मण समाज का प्रदेश में इकट्ठे न होने के कारण इस प्रकार की सोच बनी। क्योंकि जगह-जगह समाज के नाम से बनी अलग-अलग संस्थाएं धरातल पर समाज के लिए पर्याप्त कार्य नहीं कर पा रही थी। जिस कारण इस खाप का निर्माण किया गया। इसमें सभी 22 जिलों के प्रधानों को एकत्रित कर समाज को एकजुट करने का प्रयास किया गया है और समाज में फैली कुरितियो को दूर करना भी खाप का उद्देशय रहेगा। इससे समाज में भाईचारे को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि हमारा समाज राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर ना रहे। राजनीतिक रूप से पर्याप्त मान सम्मान इस समाज को मिले। प्रदेश के ब्राह्मणों को एक पहचान मिले इसलिए इस खाप का गठन किया गया है।
अशोक शर्मा ने बताया कि प्रदेश की यह खाप हर जिले में जाकर ब्राह्मण संस्थाओं को इकट्ठा कर एक मंच तैयार करेगी। ब्राह्मणों के लिए यह एक बड़ा प्लेटफार्म होगा, जिसके चलते हम सभी हर तरह से मजबूत होंगे और समाज में भाईचारे का एक बड़ा संदेश हमारी यह खाप देगी। अशोक शर्मा के अनुसार फिलहाल कोई भी संस्था प्रदेश लेवल पर समाज के लिए कार्य नहीं कर पा रही थी। स्टेट लेवल पर हम किसी ऐसे प्लेटफार्म पर बैठे हो जहां से हमारा वजूद नजर आए, इसके लिए इसका गठन हुआ। अभी तक हम बंटे हुए हैं, बंटवारे को खत्म करके समाज और भाईचारे को आगे ले जाना हमारा मकसद रहेगा।
उन्होंने बताया कि अन्य खाप गोत्र वाइस बनाई जाती है, लेकिन यह पूरे ब्राह्मण समाज की खाप होगी, यह एक बड़ा मंच होगा, जिस पर सभी ब्राह्मण एकत्रित हो पाएंगे। क्योंकि ब्राह्मण के बहुत सारे गोत्र हैं इसलिए गोत्र वाइस अभी विचार नहीं किया गया। अभी फिलहाल जिला वाइज और हल्का वाइज खाप का विस्तार किया जाएगा। समाज को एकत्रित करके ब्राह्मण खाप से जोड़ा जाएगा। अशोक शर्मा के अनुसार ब्राह्मण आज पूरी तौर पर राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। साढे 15 फ़ीसदी आबादी के बावजूद इन्हें पर्याप्त हिस्सेदारी राजनीतिक रूप से नहीं दी जाती। कोई भी राजनीतिक दल या सरकार हमें उसे लेवल पर हिस्सेदारी नहीं दे रही। हम उसे हिस्सेदारी की मांग करेंगे जो भी हमें ज्यादा से ज्यादा सीटें देगाज़ ब्राह्मण खाप उसका समर्थन करेगी। क्योंकि ऐसी बहुत सी सीट है जहां हम प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन उन सीटों पर टिकट न देने के कारण हमारी राजनीतिक हिस्सेदारी कम हो रही है। इसलिए जहां भी हमारा हक बनता है अब राजनीतिक दलों को हमें तवज्जो देनी होगी।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)