रेवाड़ी में फोरमैन की नदी में गिरने से मौत, बाइक खड़ी मिली तो बढ़ी आशंका

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Nov, 2025 08:25 AM

foreman dies after falling into river in rewari

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबी नदी में गिरने से बिजली निगम के फोरमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव डूंगरवास निवासी 53 वर्षीय हंसराज के रूप में हुई, जो धारूहेड़ा सब-डिवीजन में तैनात थे। हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबी नदी में गिरने से बिजली निगम के फोरमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव डूंगरवास निवासी 53 वर्षीय हंसराज के रूप में हुई, जो धारूहेड़ा सब-डिवीजन में तैनात थे। हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। 

मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हंसराज रोजाना मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जाते थे। शुक्रवार रात जब वे घर नहीं लौटे तो बच्चों ने फोन किया। चिंता बढ़ने पर भाई उनकी तलाश में निकले और साबी नदी के पास पहुंचे, जहां हंसराज की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। बाइक के पास हेलमेट और बैग रखा था, जिसमें उनका मोबाइल फोन भी मिला। मौके पर पुलिस मौजूद थी और बताया कि नदी में कोई व्यक्ति गिर गया है। हाइड्रा मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान हंसराज के रूप में हुई। 

शिकायत के अनुसार हंसराज कुछ देर के लिए नदी किनारे रुके होंगे और घना अंधेरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया, जिससे वे नदी में गिर पड़े। धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हंसराज को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि हंसराज एक लड़के और एक लड़की के पिता थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!