15 वर्षीय लड़की के साथ पहले की दोस्ती, फिर प्यार में फसाकर लूटा अस्मत... अब पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Edited By Isha, Updated: 07 Sep, 2024 05:15 PM

first he befriended a 15 year old girl then trapped her in love

हरियाणा के फरीदाबाद में थाना पल्ला की टीम ने नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने के बाद से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ लड़की को भगा कर ले जाने और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से...

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में थाना पल्ला की टीम ने नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने के बाद से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ लड़की को भगा कर ले जाने और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विक्की कुमार (24) है। वह फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार का निवासी है और फिलहाल इस्माइलपुर गांव में रह रहा था। आरोपी लड़की के पिता के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। मई 2024 से अपने मालिक की 15 वर्षीय लड़की के साथ दोस्ती करके उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार युवक लड़की को प्यार का झांसा देकर 8 अगस्त को घर से भगा ले गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ 8 अगस्त को पोक्सो एक्ट, अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तकनीकी सहायता के आधार पर लड़की और आरोपी का राजस्थान के उदयपुर में होने का पता लगाया। 3 सितंबर को दोनों को उदयपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की गई और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!