हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन, नेता प्रतिपक्ष बनने पर विज ने इस अंदाज में हुड्डा को दी बधाई

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Dec, 2025 12:12 PM

first day of the haryana legislative assembly s winter session

हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से जारी है। इसमें भाग लेने के लिए CM नायब सैनी भगवा पग बांधकर आए।

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से जारी है। इसमें भाग लेने के लिए CM नायब सैनी भगवा पग बांधकर आए। नायब सैनी ने सदन में सबसे पहले शोक संदेश पढ़े और मृतकों को श्रृद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्‌डा और INLD के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने भी ने भी मृतकों के लिए शोक प्रकट किया। इसके बाद स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने दो मिनट का मौन रखवाया।

अब प्रश्नकाल से सत्र की शुरुआत हो गई है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक साल बाद नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने एक शायरी भी कही। उन्होंने कहा कि-   हवाएं लाख मुखालिफ हों
मगर यह तय है, दिया वही जलेगा जो जिद पर अड़ा है।

मंत्री विज ने कांग्रेस की गुटबाजी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि SR हार गया, K तो मैं अब कहूंगा नहीं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!