फरीदाबाद में ग्रॉसरी स्टोर में लगी आग: फायर बिग्रेड़ की 10 गाड़ियां ने आग पर पाया काबू

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Jun, 2025 12:55 PM

fire in grocery store in faridabad 10 fire brigade vehicles control

हरियाणा में ओल्ड फरीदाबाद की मैन मार्केट में देर रात ग्रॉसरी स्टोर में आग लग गई। आग लगने से स्टोर में कई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्टोर में आग लगने का कारण दुकान के अंदर शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही...

फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा में ओल्ड फरीदाबाद की मैन मार्केट में देर रात ग्रॉसरी स्टोर में आग लग गई। आग लगने से स्टोर में कई लाख रूपए का सामान जलकर राख हो गया। स्टोर में आग लगने का कारण दुकान के अंदर शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

देर रात को स्टोर में लगी आग

ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट महेन्द्र वर्मा ने बताया कि मैन मार्केट में दीपक ग्रॉसरी स्टोर खुला हआ है। देर रात को उनको चौकीदार ने कॉल करके बताया कि स्टोर में आग लग गई। वह तुंरत मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलते ही मार्केट के सभी दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। स्टोर में ग्रॉसरी का सामान रखा हुआ था, आग लगने के कारण दुकान की इमारत को भी भारी नुकसान हुआ है।

करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया

सूचना पाकर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को पानी से आग को बुझाने में करीब 6 घंटे लग गए। स्टोर में ग्रासरी के सामान के साथ प्लास्टिक का सामान भी भारी मात्रा में रखा हुआ था जिसके चलते आग भयंकर रूप से लगी हुई थी। फायर बिग्रेड की एक के बाद एक गाड़ी आग बुझाने में लगी रही। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की 6 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग को बुझाने में फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां लग गई।

कई लाख रुपये का नुकसान

फायर बिग्रेड के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के कई लाख रूपए का सामान जला है। लेकिन अभी नुकासन का सही आकड़ा पता नही किया जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी सामने आएगा उसी के अनुसार कार्रवाही की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!