Sirsa: फोटो फ्रेम के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख... धुआं देख शहर में फैली दहशत

Edited By Isha, Updated: 07 Nov, 2025 10:33 AM

fire broke out in a photo frame warehouse

सिरसा जिला के डबवाली के मीना बाज़ार में भयानक आग लग गई जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने से डबवाली शहर में दहशत फैल गई। शंभू फोटो फ्रेम के गोदाम से निकलते धुएँ के घने बादल ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। लाखों का सामान जलकर खाक...

सिरसा (सतनाम): सिरसा जिला के डबवाली के मीना बाज़ार में भयानक आग लग गई जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने से डबवाली शहर में दहशत फैल गई। शंभू फोटो फ्रेम के गोदाम से निकलते धुएँ के घने बादल ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

 डबवाली में बादलों को देखकर ऐसा लगा की डबवाली में आज फिर अग्निकांड जैसा माहौल हो गया और एक बार फिर से शहर में दहशत पैदा हो गई सबसे शहर का भीड़ भाड़ वाला इलाका मीना बाजार माना जाता ही इसमें सबसे ज्यादा लोगों का आना-जाना रहता है और जगह चौड़ी कम होने की वजह स फायर ब्रिगेड के निकलने की भी जगह नहीं है।

PunjabKesari

बिजली की तारे नीचे होने की वजह से फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है । फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बड़ी ही मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी ड्यूटीको करते हुए इस आग पर चार फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने 2 घंटे में काबू पा लिया है।

 डबवाली निवासी विनोद कुमार और सोनू मोंगा ने बताया कि डबवाली के मीना बाजार में आग लग गई है जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं पुलिस अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!