बहादुरगढ़ में आग ने उजाड़े कारोबार, मेडिकल स्टोर और फिजियोथैरेपी सेंटर जलकर राख... लाखों का नुक्सान

Edited By Harman, Updated: 15 Jun, 2026 11:45 AM

fire broke out in a medical store and physiotherapy centre in bahadurgarh

बहादुरगढ़ में एक मेडिकल स्टोर और फिजियोथैरेपी सेंटर में आग लगी  है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड स्थित चांद मेडिकल स्टोर और शिवम फिजियोथैरेपी सेंटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से मेडिकल स्टोर और फिजियोथैरेपी सेंटर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

PunjabKesari

अचानक भड़की आग के कारण आसपास के बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान सुरक्षित निकालने में जुट गए। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर, रात के समय बालौर  में एक टेंट हाउस में भी आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे टेंट हाउस में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। प्रारंभिक जांच में दोनों स्थानों पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!