गैस लीक होने से लगी घर में आग, महिला झुलसी

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2024 06:31 PM

fire breaks out in a house due to gas leak in panipat woman burnt

हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में गैस लीक से आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। महिला के चीखने पर परिजनों ने तुरंत आग पर काबू पाया और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पानीपतः हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में गैस लीक से आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। महिला के चीखने पर परिजनों ने तुरंत आग पर काबू पाया और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला 40 प्रतिशत तक झुलस चुकी है।

घायल महिला रजनी, जो गांव बबैल की रहने वाली है और दो बच्चों की मां है। उसने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे उसका बच्चा रोने लगा। उसने दूध गर्म करने के लिए गैस-चूल्हा जलाया। सभी परिवार के सदस्य सो रहे थे और गैस-चूल्हा धरती पर रखा हुआ था। जैसे ही रजनी ने माचिस की तिल्ली जलाई, पहले से फैली गैस में आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई। हालांकि, आग ने विकराल रूप नहीं लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!