करनाल में महिला पुलिसकर्मी ने सब इंस्पेक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, शादी के बाद करता रहा ब्लैकमेल, केस दर्ज

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 Nov, 2024 04:34 PM

female policeman accused sub inspector of rape kept blackmailing

करनाल में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने ही विभाग के सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला पुलिसकर्मी ने ASI पर शादी का झांसा देकर 6 वर्ष तक दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल..

करनाल : करनाल में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने ही विभाग के सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला पुलिसकर्मी ने ASI पर शादी का झांसा देकर 6 वर्ष तक दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी ASI के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि करीब 6 वर्ष से उसकी ASI सुमित से दोस्ती थी। ASI सुमित शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। लेकिन जब शादी की बात आई तो ASI सुमित ने बहाने बनाकर इंकार कर दिया। इसके बाद महिला की शादी किसी अन्य युवक से हो गई। 

रिलेशिनशिप के दौरान बनाई अश्लील वीडियो

आरोप है कि रिलेशन में रहने के दौरान ASI सुमित ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब बीते कई वर्ष से ASI सुमित ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी संबंध बनाने का दबाव बनाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब उसने तंग आकर आरोपी ASI के खिलाफ थाने में शिकायत के दर्ज की है।

SP गंगाराम पूनिया ने बताया कि आरोपी ASI के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर आरोपी पर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!