Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Aug, 2023 12:53 PM

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच को निलंबित कर दिया गया है। महिला कोच के निलंबन का आदेश खेल विभाग के निदेशक यशेंन्द्र सिंह ने द्वारा जारी किया गया है।
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच को निलंबित कर दिया गया है। महिला कोच के निलंबन का आदेश खेल विभाग के निदेशक यशेंन्द्र सिंह ने द्वारा जारी किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने मंत्री सरदार संदीप सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके तीन दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी और 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। केस दर्ज होने के सात महीने बाद भी अभी तक चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई है। जिसको लेकर कोर्ट पुलिस को फटकार भी लगा चुकी है।
हालांकि इसके बाद समय खेल विभाग के मंत्री पद से संदीप सिंह को इस्तीफा देना पड़ा है। जिसके बाद से खेल विभाग किसी को नहीं दिया गया। खेल मंत्रालय भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास है। वहीं निलंबन की कार्रवाई के बाद कोच ने आरोप लगाए हैं कि मंत्री संदीप सिंह के दवाब में उस पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल वह इन पैतरों से घबराने वाली नहीं है। मंत्री के खिलाफ वह लड़ाई को जारी रखेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)