बेखौफ बदमाशों ने परिवार पर किया हमला, प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद...6 लोग घायल

Edited By Isha, Updated: 30 Apr, 2025 01:02 PM

fearless miscreants attacked the family

हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी हरी विहार में प्लॉट विवाद को लेकर परिवार पर किए गए गगका विडियो सामने आया है। मंगलवार को प्लॉट विवाद को लेक कुछ लोगों ने परिवार पर पथराव कर दिया था।

फरीदाबाद (अनिल राठी): हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी हरी विहार में प्लॉट विवाद को लेकर परिवार पर किए गए हमले का विडियो सामने आया है। मंगलवार को प्लॉट विवाद को लेक कुछ लोगों ने परिवार पर पथराव कर दिया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।

प्लॉट पर पर कब्जे को लेकर विवाद

आदर्श नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पलवल के गांव कारना की रहने वाली महिला सुदेश ने बताया है कि हरि विहार आदर्श नगर में उन्होंने 75 वर्ग गज का एक प्लॉट लिया हुआ है। 29 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ वहां पर चिनाई का काम करा रहे थे। उसी समय ममता , सुमन , आशा , विनेश , प्रवेश , लाला , बंटी , देव , राज सहित अन्य लोगों ने हमारे ऊपर पत्थर, लाठी- डंडो से हमला बोल दिया।

हमले में 6 लोग घायल

इस हमले में 6 लोग घायल हो गए , जिसमें 5 पुरूष और एक महिला शामिल है। सभी घायलों को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। घायलों मे पीडित महिला सुदेश, पति सतपाल, जेट अतर सिंह, बेटा निखिल व भूपेन्द्र शामिल है।

पुलिस ने 20 के खिलाफ केस दर्ज किया

इस घटना का एक विडियो अब सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग हाथों में पत्थर लेकर पथराव कर रहे है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 20 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें ममता ,सुमन , आशा , विनेश , प्रवेश , लाला , बंटी , देव , राज , आकाश , अन्नु , आकाश उर्फ टेडी, गोलिया , कृष्ण , मयंक , पियूष, हर्ष सोलंकी, पुनित, हेमन्त फौजी कृष्ण सहित अन्य लोग शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!